सिंगोरगढ़ का किला
श्रेणी ऐतिहासिक
सिंग्रामुपर से करीब 06 कि.मी दूर ऐतिहासिक महत्व वाला सिंगोरगढ़ का किला स्थित है। यहाँ प्राचीन काल में एक सम्यता थी। राजा बाने बसोर ने एक बड़ा और मजबूत किला बनवाया था। और राजा गावे ने लम्बे समय तक यहाँ राज किया। 15 वीं शताब्दी के अंत में राजा दलपत शाह और उनकी रानी दुर्गावती यहाँ रहते थे। राजा दलपत शाह की मौत के बाद रानी ने अकबर की सेना के सेनापति आसिफ खान से युद्ध किया था। यहाँ एक तलाब भी है। जो कमल के फूलो से भरा है। यह एक आदर्श पिकनिक स्पॉट है।
फोटो गैलरी
कैसे पहुंचें:
एयर द्वारा
निकटतम हवाई अड्डा, जबलपुर है| (लगभग दूरी 68 किमी)
ट्रेन
सिंगोरगढ़ का किला तक पहुँचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन दमोह है। (लगभग दूरी 55 किमी)
सड़क के द्वारा
यह सभी दिशाओं से सड़कों से जुड़ा हुआ है।